शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 6.2% की बढ़ोतरी

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने वित्त वर्ष 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 4,037 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले ठीक पिछली तिमाही में इन्फोसिस का मुनाफा 3,802 करोड़ रुपये रहा था। इन्फोसिस के मुनाफे में तिमाही दर तिमाही आधार पर 6.2% की वृद्धि हुई। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर ही कंपनी की शुद्ध आमदनी 21,803 करोड़ रुपये से 3.8% की बढ़त के साथ 22,629 करोड़ रुपये रही।
2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में इन्फोसिस का ऑपरेटिंग लाभ 9.9% की बढ़ोतरी के साथ 4,912 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग मार्जिन 120 आधार अंक बढ़ कर 21.7% हो गया। इसके अलावा अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले कंपनी की डॉलर आमदनी 2.5% की वृद्धि के साथ 321 करोड़ डॉलर और मुनाफा 4.7% की वृद्धि के साथ 57.2 करोड़ डॉलर रहा।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक इन्फोसिस के वित्ती नतीजे बेहतर रहे, जिनमें आमदनी अनुमान के करीब और मार्जिन अंदाजे से बेहतर रहे।
गौतरलब है कि सालाना आधार पर स्थिर मुद्रा में इन्फोसिस की वित्तीय सेवा आमदनी 10.3%, खुदरा आमदनी 1.1%, दूरसंचार आमदनी 19.2%, विनिर्माण आमदनी 16.9%, हाई-टेक आमदनी 11.7% और जैव-विज्ञान आमदनी में 10.9% की बढ़ोतरी हुई।
दूसरी ओर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 782.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 785.95 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 823.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 32.80 रुपये या 4.19% की मजबूती के साथ 815.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,50,346.61 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 847.40 रुपये और निचला स्तर 600.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!