शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhuwala) ने घटायी टाइटन (Titan) में हिस्सेदारी

प्रतिष्ठित निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhuwala) ने टाइटन (Titan) में अपनी हिस्सेदारी घटायी है।

जुलाई-सितंबर तिमाही में झुनझुनवाला ने टाइटन के 49 लाख शेयर या 0.54% हिस्सेदारी बेच दी। इससे झुनझुनवाला की टाइटन में हिस्सेदारी घट कर 6.51% रह गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में टाइटन का शेयर 1,235.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 1,240.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,249.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 6.80 रुपये या 0.55% की मजबूती के साथ 1,241.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,10,245.29 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,345.55 रुपये और निचला स्तर 754.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!