शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएमडीसी (NMDC) ने लिया पूँजी जुटाने का निर्णय

शुक्रवार को सरकारी खदान कंपनी एनएमडीसी (NMDC) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर/बॉन्ड जारी करके 5,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गयी। एनएमडीसी यह पूँजी एक या उससे ज्यादा किस्तों में, नियम और स्थिति तथा प्रीमियम के आधार पर जुटायेगी।
निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद एनएमडीसी शेयरधारकों की भी मंजूरी लेगी। निदेशक मंडल ने प्रस्ताव के लिए डाक मतपत्र के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी लेने की भी मंजूरी दे दी है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 1.00 रुपये या 1.04% की बढ़ोतरी के साथ 96.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 29,608.09 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का उच्चतम स्तर 120.45 रुपये और निचला स्तर 74.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख