शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) करेगी शेयरों की वापस खरीद

शुक्रवार को देश की तीसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में निदेशक मंडल ने शेयरों की वापस खरीद के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। कंपनी 2 रुपये प्रति वाले 5 करोड़ शेयरों (चुकता पूँजी के 11%) को 100 रुपये प्रति की दर से खरीदेगी। यानी बायबैक पर इंडियाबुल्स रियल एस्टेट कुल 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 2.05 रुपये या 4.96% की बढ़ोतरी के साथ 43.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,973.24 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 151.00 रुपये और निचला स्तर 38.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!