शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, रिलायंस कैपिटल, बैंक ऑफ बड़ौदा, डीएलएफ और कैडिला हेल्थकेयर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, रिलायंस कैपिटल, बैंक ऑफ बड़ौदा, डीएलएफ और कैडिला हेल्थकेयर शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - हिंदुस्तान यूनिलीवर, डेल्टा कॉर्प और जीटीपीएल हैथवे
इन्फोसिस - तिमाही दर तिमाही आधार पर इन्फोसिस का जुलाई-सितंबर मुनाफा 5.8% बढ़ कर 4,019 करोड़ रुपये रहा।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स - शुद्ध लाभ 47.6% बढ़ कर 322.63 करोड़ रुपये रहा।
रिलायंस कैपिटल - कंपनी ने रिलायंस सिक्योरिटीज में 100% हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीएनपी परिबा एसेट मैनेजमेंट के साथ बड़ौदा एसेट मैनेजमेंट के विलय के लिए सौदा किया।
कैडिला हेल्थकेयर - डाभासा में एपीआई निर्माण सुविधा के लिए यूएसएफडीए ने सफलतापूर्वक निरीक्षण पूरा किया।
एनएमडीसी - बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपये तक के डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी।
डीएलएफ - कंपनी ने गुरुग्राम हाउसिंग प्रोजेक्ट में 700 करोड़ रुपये में 376 फ्लैट बेचे।
टोरेंट फार्मा - अमेरिका से उच्च रक्तचाप की दवा की 74,000 बोतलें वापस मंगायी। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!