शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) ने 700 करोड़ रुपये में बेचे 376 फ्लैट

प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) ने गुरुग्राम आवासीय परियोजना में 376 लग्जरी फ्लैटों की बिक्री कर ली है।

कंपनी ने परियोजना के लॉन्च होने के पहले ही दिन 376 फ्लैट बेच दिये, जिनका मूल्य 700 करोड़ रुपये है, जबकि समग्र रियल एस्टेट बाजार में माँग में कमी है।
डीएलएफ ने अल्टिमा नामक आवासीय परियोजना का दूसरा चरण पेश किया है। कंपनी को कुल 504 इकाइयों में से 75% से ज्यादा 376 के लिए बुकिंग मिल गयी। डीएलएफ ने अल्टिमा परियोजना के पहले चरण में 400 इकाइयाँ पेश की थीं, जो 22 एकड़ में फैली हुई है।
दूसरी तरफ बीएसई में डीएलएफ के शेयर ने 145.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 151.70 रुपये पर शुरुआत की। पौने 10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 3.95 रुपये या 2.71% की बढ़ोतरी के साथ 149.50 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 37,018.29 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 209.40 रुपये और निचला स्तर 133.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख