शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए ने पूरा किया कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के संयंत्र का निरीक्षण

अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने प्रमुख दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के दभासा, गुजरात में स्थित संयंत्र का निरीक्षण पूरा किया है।

यह समूह का सबसे बड़ा एपीआई विनिर्माण संयंत्र है, जिसका सफलतापूर्वक निरीक्षण यूएसएफडीए ने 7 से 11 अक्टूबर के दौरान पूरा किया। यूएसएफएडीए ने कंपनी के इस संयंत्र के लिए कोई टिप्पणी जारी नहीं की है।
इस खबर से कैडिला के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर के शेयर ने 230.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 233.00 रुपये पर शुरुआत की और अभी तक के सत्र में 235.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
पौने 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.00 रुपये या 0.87% की बढ़ोतरी के साथ 232.10 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,761.07 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 387.50 रुपये और निचला स्तर 206.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!