शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) ने संयुक्त उद्यम कंपनी में हिस्सा बेचने के लिए किया करार

दवा कंपनी ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) ने अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी ग्रेन्यूल्स बायोकॉज (Granules Biocause) में पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए करार किया है।

ग्रेन्यूल्स बायोकॉज चीन में स्थित है। ग्रेन्यूल्स बायोकॉज में हिस्सेदारी बेचने पर विचार करने के लिए आज ग्रेन्यूल्स के निदेशक मंडल की बैठक हुई थी। बता दें कि कंपनी ने इस सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी है।
ग्रेन्यूल्स बायोकॉज ग्रेन्यूल्स इंडिया हुबेई बायोकॉज की 50:50 हिस्सेदारी वाली संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसकी स्थापना 2007 में की गयी थी।
उधर बीएसई में ग्रेन्यूल्स इंडिया के शेयर ने 101.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 101.25 रुपये पर शुरुआत की और अभी तक के सत्र में यह 100.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
पौने 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.65 रुपये या 0.64% की कमजोरी के साथ 100.35 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,551.37 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 120.00 रुपये और निचला स्तर 79.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख