शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने किया आरईसी ट्रांसमिशन की इकाई का अधिग्रहण

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की पावर ट्रांसमिशन कंपनी अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयर में करीब 8.5% की तेजी देखने को मिल रही है।

अदाणी ट्रांसमिशन ने सरकारी इन्फ्रा फाइनेंस कंपनी आरईसी (REC) की सहायक कंपनी आरईसी ट्रांसमिशन (REC Transmission) की इकाई डब्लूआरएसएस 21 (ए) ट्रांसको (WRSS XXI (A) Transco) का अधिग्रहण किया है।
हालाँकि सौदे से जुड़ी वित्तीय जानकारी नहीं दी गयी है। इस अधिग्रहण से अदाणी ट्रांसमिशन का कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क ट्रांसमिशन लाइन का 14,000 सर्किट किलोमीटर से अधिक और 23,000 से अधिक एमवीए क्षमता तक पहुँच जायेगा।
इस खबर से अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर को काफी सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 224.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 232.50 रुपये पर खुल कर 255.35 रुपये तक चढ़ा है, जो 256.30 रुपये के इसके पिछले 52 हफ्तों के शिखर के काफी करीब है। करीब पौने 10 बजे कंपनी के शेयरों में 19.00 रुपये या 8.45% की मजबूती के साथ 243.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का निचला स्तर 151.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख