शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

20% के ऊपरी सर्किट पर पहुँचा प्राइम फोकस (Prime Focus) का शेयर

वीडियो पोस्ट-प्रोडक्शन कंपनी प्राइम फोकस (Prime Focus) का शेयर 20% की उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

प्राइम फोकस की यूके में स्थित सहायक कंपनी डीएनईजी (DNEG) यूके फाइनेंशियल कंडक्ट अथोरिटी (UK Financial Conduct Authority) के पास पंजीकरण कागजात जमा किये हैं और यह आईपीओ लाने पर विचार कर रही है।
डीएनईजी का आईपीओ 15 करोड़ यूरो (करीब 11.80 अरब रुपये) का होगा, जिसमें नये शेयरों के साथ ही मौजूदा शेयरधारक भी शेयर बेचेंगे। कंपनी आईपीओ के जरिये जुटायी जाने वाली पूँजी का इस्तेमाल विकास योजनाओं की फंडिंग और ऋण कम करने के लिए करेगी। डीईएनजी का शेयर लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होगा।
दूसरी ओर बीएसई में प्राइम फोकस का शेयर 41.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 42.10 रुपये पर खुल कर करीब डेढ़ बजे 49.35 रुपये के ऊपरी सर्किट स्तर तक चढ़ा।
करीब 2 बजे भी यह 8.20 रुपये या 19.93% की बढ़ोतरी के साथ 49.35 रुपये के भाव पर ही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,476.46 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 74.70 रुपये और निचला स्तर 31.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!