शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सऊदी अरामको ने दिखायी भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) में रुचि

खबरों के अनुसार सऊदी अरामको (Saudi Aramco) ने सरकारी महारत्न तेल और गैस कंपनी भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर रुचि दिखायी है।

केंद्र सरकार भारत के इतिहास में सबसे बड़ी निजीकरण बोली में भारत पेट्रोलियम में अपनी 53.29% हिस्सेदारी बेचेगी, जिसे सऊदी अरामको खरीद सकती है। सरकार की भारत पेट्रोलियम के अलावा कंटेनर कॉर्प और शिपिंग कॉर्प में विनिवेश के जरिये 1.05 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
खबर है कि सऊदी अरामको वर्तमान में भारत में अपने संभावित निवेशों का मूल्यांकन कर रही है, जिसमें रिलायंस के साथ संभावित साझेदारी के साथ ही भारत पेट्रोलियम में खरीदारी शामिल है।
दूसरी तरफ बीएसई में भारत पेट्रोलियम का शेयर 490.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 504.00 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे भारत पेट्रोलियम के शेयरों में 22.10 रुपये या 4.51% की वृद्धि के साथ 512.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,11,000.66 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 547.50 रुपये और निचला स्तर 261.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख