शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल बैंक (Federal Bank) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 51.58% वृद्धि दर्ज

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में फेडरल बैंक (Federal Bank) के मुनाफे में 51.58% की वृद्धि हुई।

बैंक का मुनाफा 280.61 करोड़ रुपये के मुकाबले 425.34 करोड़ रुपये रहा। इसी दौरान फेडरल की शुद्ध ब्याज आमदनी 1,051.84 करोड़ रुपये से 12.42 की बढ़त के साथ 1,182.53 करोड़ रुपये रही।
फेडरल बैंक के प्रोविजन साल दर साल आधार पर 253.43 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.69% की गिरावट के साथ 285.60 करोड़ रुपये के रह गये। वहीं बैंक का सकल एनपीए अनुपात 3.10% के मुकाबले 3.06% और शुद्ध एनपीए अनुपात 1.78% के मुकाबले 1.60% रह गया।
शानदार नतीजों के बावजूद नतीजों की घोषणा के बाद फेडरल बैंक के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई में फेडरल बैंक का शेयर 84.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 86.05 रुपये पर खुला और 79.40 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
करीब 2 बजे बैंक के शेयरों में 4.50 रुपये या 5.33% की कमजोरी के साथ 80.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,895.34 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 110.35 रुपये और निचला स्तर 76.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख