शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये स्टोर के शुभारंभ की घोषणा के बावजूद दबाव में शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) का शेयर

डिपार्टमेंट स्टोर श्रृंख्ला कंपनी शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने एक नये स्टोर का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने गुरुग्राम के शॉपिंग मॉल तपस्या वन में एक नया 'शॉपर्स स्टॉप' स्टोर खोला है। इसके साथ ही कंपनी के स्टोरों की संख्या 85 हो गयी है, जिनमें 5 एयरपोर्ट स्टोर शामिल हैं। शॉपर्स स्टॉप का नया 4-मंजिला हाई स्ट्रीट स्टोर 50,000 वर्ग फीट में फैला है।
दूसरी ओर बीएसई में शॉपर्स स्टॉप का शेयर 393.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 398.35 रुपये पर खुल कर 393.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 0.90 रुपये या 0.23% की कमजोरी के साथ 393.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,458.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 559.90 रुपये और निचला स्तर 338.60 रुपये रहा है।
के रहेजा कॉर्प ग्रुप (K Raheja Corp Group) की शॉपर्स स्टॉप के स्टोरों में कपड़े, सहायक उपकरण, हैंडबैग, जूते, आभूषण, सुगंध, सौंदर्य प्रसाधन, स्वास्थ्य और सौंदर्य उत्पाद, घरेलू सामान और सजावट के उत्पाद उपलब्ध रहते हैं। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!