शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करोड़ों रुपये का ठेका मिलने से उछला पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) का शेयर

पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) के शेयर में 6% जोरदार बढ़ोतरी है।

करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयर भाव में एक तीखी उछाल भी दिखी। कंपनी को विभिन्न व्यवसायों में सितंबर महीने में 304 करोड़ रुपये के ठेके मिले। कंपनी के पूर्व इंजीनियर बिल्डिंग डिवीजन को विप्रो पर्सनल केयर, फीनिक्स आईवीवाई, स्पेशलाइज्ड अनिला फूड्स और एसएस डेवलपर्स से गोदामों और फैक्ट्री भवनों के निर्माण के ठेके मिले।
वहीं सितंबर में पेन्नार के रेलवे लिभाग को इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स, यूनिवर्सल इंजीनियरिंग और राइट्स से कार्य मिले। इसके स्टील कारोबार को थर्मैक्स, स्टर्लिंग एलजीबी, आईएफबी और तोशिबा, औद्योगिक घटक व्यवसाय को एमर्सन, एंड्यूरेंस, टेक्यूमसे, बेली और बीईएमएल तथा ट्यूब वर्टिकल को एएलएफ इंजीनियरिंग, जीआई ऑटो, पैटन इंटरनेशनल, वीई कमर्शियल व्हीकल्स और थर्मैक्स से ठेके प्राप्त हुए।
दूसरी ओर बीएसई में सिप्ला का शेयर 25.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 25.05 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 27.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयरों में 1.50 रुपये या 6.00% की बढ़ोतरी के साथ 26.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 323.36 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 43.60 रुपये और निचला स्तर 23.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!