शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) ने किया संक्रामक विरोधी एलोरेस का अधिग्रहण

प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) ने संक्रामक विरोधी दवा एलोरेस (Elores) का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने इस पेटेंटेड दवा को वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) से खरीदा है, मगर सौदे से संबंधित वित्तीय जानकारी नहीं दी गयी है। सिप्ला को उम्मीद है कि इस अधिग्रहण से ब्रांडेड भारतीय क्रिटिकल केयर क्षेत्र में कंपनी उपस्थिति मजबूत होगी।
एलोरेस एक नोवेल संयोजन है जिसका उपयोग एंटीबायोटिक प्रतिरोध ब्रेकर (एआरबी) के रूप में किया जाता है।
दूसरी तरफ बीएसई में सिप्ला का शेयर 446.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 448.15 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 450.80 रुपये तक चढ़ा है। करीब पौन 1 बजे कंपनी के शेयरों में 4.10 रुपये या 0.92% की वृद्धि के साथ 450.40 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 36,305.73 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 645.00 रुपये और निचला स्तर 389.55 रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख