शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) के शेयर में 25% से अधिक की जोरदार उछाल

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के शेयर में 25% से ज्यादा की जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल खबर है कि केंद्र सरकार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाने पर विचार कर रही है। सरकार के एनएमडीसी (NMDC) के साथ-साथ बीएचईएल में शेयरधारिता घटाने की योजना है।
खबर के मुताबिक सरकार बीएचईल में अपनी मौजूदा 63.17% शेयरधारिता तो कई किस्तों में 26% तक घटा सकती है। एक अंतर-मंत्रालयी समूह हिस्सेदारी बिक्री पर चर्चा करने के लिए जल्द ही बैठक कर सकता है। बिजली कंपनी की गैर-विनिर्माण इकाइयों को निजी कंपनियों को बेचने के पर भी विचार किया जा सकता है। बीएचईएल की 4-5 इकाइयाँ चालू वित्त वर्ष में निजी कंपनियों को बेचने के लिए चिन्हित की गयी हैं।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर 44.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 49.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 57.60 रुपये तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है। करीब ढाई बजे कंपनी के शेयरों में 11.20 रुपये या 25.14% की वृद्धि के साथ 55.75 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,395.09 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 78.75 रुपये और निचला स्तर 41.35 रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख