शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) खरीदेगी इकाई में ओल्ड लेन की हिस्सेदारी

प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने अपनी सहायक कंपनी एलऐंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (L&T Infrastructure Development Projects) में ओल्ड लेन (Old Lane) की पूरी हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।

कंपनी ने एलऐंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर में ओल्ड लेन की 2.55% हिस्सेदारी (81.90 लाख शेयर) खरीदने के लिए 47.9 करोड़ रुपये का सौदा किया है।
सौदा पूरा होने पर लार्सन ऐंड टुब्रो की एलऐंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 100% शेयरधारिता हो जायेगी। 2001 में शुरू की गयी एलऐंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर सड़क, पुल, बंदरगाह, हवाई अड्डे, जल आपूर्ति, जल ऊर्जा और शहरी इन्फ्रा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कई प्रमुख परियोजनाएँ तैयार की हैं।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,424.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,428.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,456.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 21.75 रुपये या 1.53% की वृद्धि के साथ 1,446.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,02,842.04 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,606.70 रुपये और निचला स्तर 1,183.40 रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!