शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ एआरएसएस इन्फ्रा (ARSS Infra) का शेयर

निर्माण कंपनी एआरएसएस इन्फ्रा (ARSS Infra) का शेयर आज 5% के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ।

कंपनी के संयुक्त उद्यम एआरएसएस-बीडीपीएल (ARSS-BDPL) को 76.16 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। संयुक्त उद्यम को ठेका कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) से यह ठेका एमएमएलपी पारादीप, ओडिशा में भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (इफ्को) के लिए हैंडलिंग प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक, ट्रक पार्किंग क्षेत्र, भवन के निर्माण और अन्य सहायक सुविधाओं के लिए मिला है।
इसी खबर से आज एआरएसएस के शेयर को सहारा मिला। बीएसई में एआरएसएस का शेयर 22.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ सीधे 24.05 रुपये के ऊपरी सर्किट स्तर पर खुला और पूरे कारोबार में इसी स्तर पर रहा।
अंत में भी यह 1.10 रुपये या 4.79% की मजबूती के साथ 24.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 54.68 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 63.00 रुपये और निचला स्तर 19.00 रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!