शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) के शुद्ध लाभ में 5% का इजाफा

कारोबारी साल 2018-19 की दूसरी तिमाही की तुलना में 2019-20 की समान तिमाही में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) के शुद्ध लाभ में 5% की वृद्धि हुई।

कंपनी का मुनाफा 293 करोड़ रुपये के मुकाबले 307.9 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी की कुल आमदनी 2,571.73 करोड़ रुपये से 6.50% बढ़ कर 2,738.92 करोड़ रुपये रही, मगर सकल डायरेक्ट प्रीमियम आमदनी 16.4% की गिरावट के साथ 2,953 करोड़ रुपये रही।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के खुदरा स्वास्थ्य बीमा मुनाफे में गिरावट देखने को मिली, जबकि कॉर्पोरेट स्वास्थ्य बीमा ने मजबूत मुनाफा कमाया।
इसके अलावा कंपनी का संयुक्त अनुपात (प्रीमियम बनाम भुगतान किये गये दावे) 101.1% के मुकाबले बढ़ कर 102.6% रहा। वहीं औसत इक्विटी पर रिटर्न (आरओएई) 23.9% के मुकाबले 22% रह गया।
बीएसई में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का शेयर शुक्रवार को 0.35 रुपये या 0.03% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 1,243.85 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 56,524.27 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,285.35 रुपये और निचला स्तर 759.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!