शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो महिंद्रा हॉलिडेज (Mahindra Holidays) इसलिए करेगी 1,000 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार महिंद्रा हॉलिडेज (Mahindra Holidays) 1,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रही है।

कंपनी इस निवेश से देश भर में नये रिसॉर्ट्स खरीदने के साथ ही विस्तार और नये रिसॉर्ट्स स्थापित करेगी। कंपनी अगले 3-4 सालों में गोवा और महाराष्ट्र में नये रिसॉर्ट्स शुरू करेगी, जिससे कंपनी के कमरों की संख्या मौजूदा 3,600 से बढ़ कर करीब 5,000 हो जायेगी।
महिंद्रा हॉलिडेज के पास 655 करोड़ रुपये की नकी बकाया है, लेकिन कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं को पूरा करने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करेगी। न ही कंपनी की ऋण लेने की योजना है।
महिंद्रा हॉलिडेज के सदस्यों की संख्या 2.47 लाख है, जिसमें 7-8% की दर से वृद्धि हो रही है। यानी प्रत्येक तिमाही में लगभग 4,500 नये सदस्य कंपनी से जुड़ते हैं, जिनमें से प्रत्येक सदस्य वार्षिक सदस्यता शुल्क के रूप में 3.5 लाख रुपये चुकाता है।
उधर बीएसई में महिंद्रा हॉलिडेज का शेयर शुक्रवार को 3.70 रुपये या 1.74% की बढ़ोतरी के साथ 216.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,892.11 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 256.00 रुपये और निचला स्तर 185.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख