शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilizers) ने जुटाये 1.5 करोड़ डॉलर

रसायन कंपनी दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilizers) ने विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (एफएफसीबी) आवंटित करके 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 106.6 करोड़ रुपये) जुटा लिये हैं।

आज कंपनी की सिक्योरिटीज इश्यू समिति की बैठक हुई, जिसमें 5 लाख डॉलर प्रति वाले 30 एफएफसीबी आवंटित किये गये।
इसके अलावा दीपक फर्टिलाइजर्स की सहायक कंपनी स्मार्टकेम टेक्नोलॉजीज (Smartchem Technologies) ने भी 10 लाख रुपये प्रति वाले अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर (सीसीडी) आवंटित करके 105 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी।
बीएसई में दीपक फर्टिलाइजर्स का शेयर 0.35 रुपये या 0.38% की बढ़ोतरी के साथ 92.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 814.57 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 221.90 रुपये और निचला स्तर 76.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख