शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने नयी सहायक कंपनी शुरू की है।

मुंद्रा सोलर एनर्जी (Mundra Solar Energy) नामक कंपनी की स्थापना अदाणी ग्रीन टेक्नोलॉजी (Adani Green Technology) ने की है, जो अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी है। इसकी अधिकृत पूँजी 5 लाख रुपये और चुकता शेयर पूँजी 1 लाख रुपये है।
विशेष आर्थिक क्षेत्रों में नवीकरणीय वस्तुओं, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में सेल और मॉड्यूल सहित मुंद्रा सोलर एनर्जी सौर फोटोवोल्टिक उपकरणों और सहायक पुर्जों की डिजाइनिंग, विकास, निर्माण, संचालन और रखरखाव का कारोबार संभालेगी।
मुंद्रा सोलर एनर्जी अहमदाबाद में कंपनी रजिस्ट्रार, गुजरात के पास पंजीकृत है।
बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 12.60 रुपये या 7.75% की बढ़ोतरी के साथ 175.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,268.67 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 180.70 रुपये और निचला स्तर 113.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!