शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) पर अनैतिक कार्यप्रणाली का आरोप, शेयर में 6 सालों की सर्वाधिक दैनिक गिरावट

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का शेयर आज 16% से ज्यादा की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

आज कंपनी के शेयर में पिछले 6 सालों की सर्वाधिक दैनिक गिरावट आयी। दरअसल कंपनी के कुछ अज्ञात कर्मचारियों (जिन्हें व्हिस्लब्लोअर कहा जा रहा है) ने आरोप लगाया है कि कंपनी अपनी आमदनी और मुनाफे को बढ़ा कर दिखाने के लिए अनैतिक कार्यप्रणाली अपना रही है। कंपनी पर अपने खातों में हेर-फेर का आरोप है।
उधर कंपनी ने मामले को ऑडिट समिति के सामने पेश कर दिया है। इन्फोसिस के अध्यक्ष नंदन नीलकणी ने एक बयान में कहा है कि इन्फोसिस यह सुनिश्चित करेगी कि शिकायत की 'पूरी तह तक' जाँच की जाये।
मगर इस आरोप से इन्फोसिस के निवेशक चिंता में आ गये और उन्होंने कंपनी के शेयरों में जोरदार बिकवाली की, जिससे कंपनी की बाजार पूँजी में भी करीब 44,000 करोड़ रुपये की गिरावट आयी।
बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 767.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 691.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 638.30 रुपये के पिछले एक महीने के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 124.45 रुपये या 16.21% की कमजोरी के साथ 643.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,76,300.08 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 847.40 रुपये और निचला स्तर 600.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!