शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) : अमेरिकी बाजार से वापस मंगायी दवाएँ

दवा निर्माता कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) अमेरिकी बाजार से रैनिटिडिन दवा के सभी उत्पादों को वापस मंगा रही है।

कंपनी ने यह निर्णय दवा के संभावित एन–नाइट्रोसोडिमेथिलेमाइन (एनडीएमए) की वजह से होने वाले कैंसर के साथ सम्मिश्रण के कारण लिया है। अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) द्वारा कुछ रैनिटिडिन उत्पादों में अनुमेय स्तरों से ऊपर एनडीएमए पाये जाने के बाद 01 अक्टूबर से वापस मंगाना शुरू किया है।
एनडीएमए को प्रयोगशाला परीक्षणों के परिणामों के आधार पर एक संभावित मानव कार्सिनोजेन के रूप में वर्गीकृत किया गया है। एनडीएमए एक ज्ञात पर्यावरणीय प्रदूषक है, जो माँस, डेयरी उत्पादों और सब्जियों सहित पानी और खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।
दूसरी ओर बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,812.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली वृद्धि के साथ 2,817.90 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 2,839.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 6.90 रुपये या 0.25% की वृद्धि के साथ 2,819.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 46,825.50 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,965.20 रुपये और निचला स्तर 2,065.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!