शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने जारी किये 3,000 करोड़ रुपये के डिबेंचर

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने 3,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।

कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 30,000 डिबेंचर जारी करके 3,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है। इंडियन ऑयल इस पूँजी का इस्तेमाल अपनी पूँजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।
दूसरी ओर बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में एक दम सपाट 146.45 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 144.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 2.20 रुपये या 1.50% की कमजोरी के साथ 144.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,40,092.86 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 170.40 रुपये और निचला स्तर 116.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख