शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के मुनाफे में 21.5% की बढ़ोतरी

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 21.5% की बढ़ोतरी हुई है।

2018 की समान तिमाही में 2,087 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2,536 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। मगर इस बीच जेएसडब्ल्यू स्टील की कुल आमदनी 21,552 करोड़ रुपये से 18.5% की गिरावट के साथ 17,572 करोड़ रुपये रह गयी।
जेएसडब्ल्यू स्टील का एबिटा 44.3% की गिरावट के साथ 2,731 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 720 आधार अंक घट कर 15.5% रह गया।
कंपनी के कुल स्टील (बिक्री योग्य) बिक्री 9% की गिरावट के साथ 36 लाख टन हो गयी। जेएसडब्ल्यू स्टील का क्रूड स्टील उत्पादन 8% की गिरावट के साथ 38.4 लाख टन रह गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बिक्री में गिरावट के कारण जेएसडब्ल्यू स्टील के नतीजों को कमजोर बताया है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार सहायक कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन से भी कंपनी के नतीजे प्रभावित हुए।
दूसरी ओर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 222.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 214.70 रुपये पर खुल कर 224.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 11 बजे यह 0.40 रुपये या 0.18% की कमजोरी के साथ 222.25 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 53,722.72 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 359.70 रुपये और निचला स्तर 201.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!