शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को यूएसएफडीए ने दिखायी हरी झंडी

प्रमुख दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एक नयी दवाई के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने गुइफेनेसिन एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट (Guaifenesin Extended-Release Tablets) के उत्पादन और बिक्री के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिसका उपयोग छाती में जकड़न को राहत देने के लिए किया जाता है। यह छाती में वायु मार्ग में बलगम को पतला करती है, जिससे साँस लेने में आसानी होती है।
गुइफेनेसिन एक अन्य दवा कंपनी आरबी हेल्थ के म्यूसिनेक्स का जेनेरिक संस्करण है। आँकड़ों के मुताबिक जुलाई 2019 तक पिछले एक साल की अवधि में इस दवा की बिक्री 30.1 करोड़ डॉलर की रही।
उधर बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर 476.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 478.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र 467.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 12.10 बजे यह 2.90 रुपये या 0.61% की कमजोरी के साथ 473.35 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 27,735.40 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 838.00 रुपये और निचला स्तर 435.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!