शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करीब दोगुना रहा बंधन बैंक (Bandhan Bank) का मुनाफा, शेयर मजबूत

वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही के मुकाबले 2019-20 की समान अवधि में बंधन बैंक (Bandhan Bank) के मुनाफे में 99.18% की जोरदार वृद्धि दर्ज की गयी।

बैंक का शुद्ध लाभ 488 करोड़ रुपये से बढ़ कर 972 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 1,078 करोड़ रुपये से 41.84% की बढ़त के साथ 1,529 करोड़ रुपये रही। वहीं बैंक ने गैर-ब्याज आमदनी के रूप में 230 करोड़ रुपये के मुकाबले 56.96% अधिक 361 करोड़ रुपये प्राप्त किये।
इसके अलावा ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले बंधन बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 0.56% पर सपाट रहा, मगर सकल एनपीए अनुपात 2.02% की तुलना में घट कर 1.76% हो गया।
साल दर साल आधार पर बंधन बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 10.2% की तुलना में घट कर 8.2% पर रहा। इस दौरान बंधन का सीएएसए (चालू खाता बचत खाता) अनुपात 36.90% के मुकाबले गिर कर 33% रह गया।
बैंक की कुल जमा पर नजर डालें तो साल दर साल आधार पर ही जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 32,959 करोड़ रुपये की तुलना में 49.26% की वृद्धि के साथ 49,195 करोड़ रुपये और कुल एडवांस 33,373 करोड़ रुपये से 92.33% की बढ़ोतरी के साथ 61,186 करोड़ रुपये हो गयी।
उधर बीएसई में बंधन बैंक का शेयर 555.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 558.40 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र 586.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 2 बजे बैंक के शेयरों में 15.45 रुपये या 2.78% की मजबूती के साथ 571.35 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 68,300.01 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 638.05 रुपये और निचला स्तर 369.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!