शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने जीएसटी नेटवर्क में बेची पूरी हिस्सेदारी

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने जीएसटी नेटवर्क (GST Network) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने जीएसटी नेटवर्क में अपनी पूरी 10% हिस्सेदारी 13 राज्य सरकारों को बेची है, जिससे बैंक को 1 करोड़ रुपये की वसूली हुई।
अलग-अलग सरकारों को हिस्सेदारी का हस्तांतरण मार्च 2020 के अंत तक पूरा हो जायेगा। बैंक असम सरकार को 0.14% और तेलंगाना सरकार को 0.81% हिस्सेदारी हस्तांतरित करेगा। इसके अलावा गोवा, केरल, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश की प्रत्येक सरकारों को 0.82% हिस्सेदारी स्थानांतरित की जायेगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में बैंक का शेयर 14.45 रुपये या 3.18% की मजबूती के साथ 469.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,03,054.59 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 470.70 रुपये और निचला स्तर 311.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!