शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) करेगी नयी डिजिटल सहायक कंपनी की स्थापना

बाजार पूँजी के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) अपने डिजिटल कारोबार के लिए नयी सहायक कंपनी की स्थापना करेगी।

कंपनी इसके लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसके जरिये जियो (Jio) का ऋण भी घटाया जायेगा।
1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय वरीयता शेयरों के रूप में किया जायेगा। नयी सहायक कंपनी, जो जियो सहित सभी डिजिटल व्यवसायों के लिए रिलायंस की अम्ब्रेला कंपनी होगी, जियो में रिलायंस इंडस्ट्रीज के 65,000 करोड़ रुपये के इक्विटी निवेश का भी अधिग्रहण करेगी, जिससे डिजिटल कारोबार में रिलायंस का कुल निवेश 1.73 लाख करोड़ रुपये हो जायेगा।
इससे रिलायंस जियो 31 मार्च 2020 तक स्पेक्ट्रम-संबंधित देनदारियों को छोड़ कर जियो लगभग ऋण-मुक्त हो जायेगी।
शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 5.55 रुपये या 0.39% की कमजोरी के साथ 1,430.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,06,941.76 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,441.00 रुपये और निचला स्तर 1,070.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!