शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) जुटायेगा 923.55 करोड़ रुपये

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 923.55 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने की योजना बनायी है।

बैंक यह रकम 12,23,73,432 इक्विटी शेयर आवंटित करके जुटायेगा। बैंक ने 2 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को 75.47 रुपये प्रति के भाव पर आवंटित करने का निर्णय लिया है, जिससे इसे 923.55 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी।
बैंक इन शेयरों को बैंक ऑफ बड़ौदा कर्मचारी शेयर खरीद योजना 2019 के अंतर्गत योग्य कर्मियों को आवंटित करेगा।
शुक्रवार को बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 1.60 रुपये या 1.78% की बढ़ोतरी के साथ 91.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 35,197.56 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 143.60 रुपये और निचला स्तर 85.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख