शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को यूएसएफडीए से मिली टिप्पणियाँ

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके आंध्र प्रदेश के काकूलम संयंत्र के लिए टिप्पणियाँ दी हैं।

यूएसएफडीए ने निरीक्षण के बाद कंपनी के सक्रिय फार्मास्युटिकल घटक (एपीआई) संयंत्र के लिए 4 टिप्पणियों के साथ फॉर्म 483 जारी किया है। यूएसएफडीए ने इस संयंत्र का ऑडिट 25 अक्टूबर को पूरा किया था। कंपनी ने तय समयसीमा के अंदर इन आपत्तियों से निपटने का बात कही है।
बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 4.30 रुपये या 0.15% की कमजोरी के साथ 2,787.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 46,289.86 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,965.20 रुपये और निचला स्तर 2,065.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!