शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा (Mahindra) ने धनतेरस के दिन बेचे 13,500 वाहन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने धनतेरस के मौके पर सिर्फ एक दिन में 13,500 वाहन बेचे।

महिंद्रा के मुताबिक पिछले साल धनतेरस पर हुई बिक्री के मुकाबले इस साल बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई।
वहीं महिंद्रा के अलावा मारुति सुज़ुकी के धनतेरस पर 45,000 और ह्यूंडै इंडिया के 12,500 कारें बेचने की खबर है। इसके अलावा मॉरिस गैरैज ने 700 वाहन बेच कर रिकॉर्ड कायम किया, जबकि मर्सिडीज-बेंज ने देश भर में 600 वाहन बेचे।
जानकारों ने आर्थिक मंदी की मार झेल रहे वाहन क्षेत्र में तेजी उम्मीद जतायी है। वहीं दो-पहिया वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 591.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी के साथ 594.10 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार में महिंद्रा के शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। करीब 10 बजे यह 13.10 रुपये या 2.22% की मजबूती के साथ 604.35 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 75,275.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 814.00 रुपये और निचला स्तर 502.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!