शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊपरी सर्किट पर पहुँचा जीवीके पावर (GVK Power) का शेयर

जीवीके पावर (GVK Power) का शेयर सुबह से दैनिक ऊपरी सर्किट पर बना हुआ है।

दरअसल जीवीके पावर की सहायक कंपनियों जीवीके एयरपोर्ट डेवलपर्स (GVK Airport Developers) और जीवीके एयरपोर्ट होल्डिंग्स (GVK Airport Holdings) ने अबू धाबी इन्वेस्टमेंट ऑथोरिटी की सहायक कंपनियों, वैश्विक हवाईअड्डा प्लेटफॉर्म एविएलायंस द्वारा समर्थित पब्लिक सेक्टर पेंशन इन्वेस्टमेंट बोर्ड और राष्ट्रीय निवेश एवं बुनियादी ढाँचा कोष के साथ करार किया है।
करार के तहत निवेशक जीवीके एयरपोर्ट डेवलपर्स में 7,614 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। जीवीके एयरपोर्ट डेवलपर्स मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) की मूल कंपनी है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) के विकास, संचालन और प्रबंधन करती है।
सौदे से प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल जीवीके पावर ऋण घटाने और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए करेगी।
उधर बीएसई में जीवीके पावर का शेयर 4.18 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 4.38 रुपये पर खुला और इसी स्तर पर बरकरार है। करीब सवा 12 बजे भी यह 0.20 रुपये या 4.78% की मजबूती के साथ 4.38 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 691.69 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 8.63 रुपये और निचला स्तर 2.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!