शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : विप्रो, पेट्रोनेट एलएनजी, पीवीआर, टाटा मेटालिक्स और बीईएमएल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें विप्रो, पेट्रोनेट एलएनजी, पीवीआर, टाटा मेटालिक्स और बीईएमएल शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - टाटा केमिकल्स, कंटेनर कॉर्पोरेशन, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, ग्रेफाइट इंडिया, हेरिटेज फूड्स, इंडोको रेमेडीज, जेके टायर, ऑनमोबाइल ग्लोबल, पीटीसी इंडिया, क्वेस कॉर्प, सोनाटा सॉफ्टवेयर
मेगासॉफ्ट - कार्यकारी निदेशक दुव्वुर सुधाकर रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया।
विप्रो - वर्जीनिया में नेक्स्ट-जेन इंजीनियरिंग और नवाचार केंद्र की शुरुआत की।
अक्ष ऑप्टिफिब्रे - यामिनी अग्रवाल को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया।
पेट्रोनेट एलएनजी - जुलाई-सितंबर मुनाफा साल दर साल आधार पर 96% की वृद्धि के साथ 1,103 करोड़ रुपये रहा।
टाटा मेटालिक्स - जुलाई-सितंबर मुनाफा साल दर साल आधार पर 51% घट कर 23.4 करोड़ रुपये रह गया।
एसकेएफ - जुलाई-सितंबर मुनाफा 84.3 करोड़ रुपये के मुकाबले सपाट 84.62 करोड़ रुपये रहा।
पीवीआर - क्यूआईपी इश्यू बंद किया, फ्लोर भाव 1,719.05 रुपये तय किया।
बीईएमएल - केंद्र सरकार ने हिस्सेदारी बिकवाली प्रक्रिया शुरू की।
इंटरग्लोब एविएशन - 300 ए320 नियो फैमिली एयरक्राफ्ट के लिए करार किया।
लेमन ट्री - उदयपुर में नया होटल खोला। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख