शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के मुनाफे में 14.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में जस्ता, सीसा और चांदी की उत्पादक हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का मुनाफा साल दर साल आधार पर 14.6% बढ़ा।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 1,815 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,081 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी भी 4,777 करोड़ रुपये से 6% की गिरावट के साथ 4,511 करोड़ रुपये रह गयी।
इस दौरान हिंदुस्तान जिंक का एबिटा 8% की गिरावट के साथ 2,120 करोड़ रुपये रह गया। वहीं कंपवनी का एबिटा मार्जिन 46.9% रहा, जो ठीक पिछली तिमाही में 49.7% रहा था। सालाना आधार पर ही हिंदुस्तान जिंक की चांदी बिक्री में 4%, जस्ता में 3% और सीसा में 15% की गिरावट दर्ज की गयी।
हिंदुस्तान जिंक का रिफाइंड धातु उत्पादन 1% और खनन धातु उत्पादन में 5% की गिरावट दर्ज की गयी।
हालाँकि अपेक्षाकृत बेहतर मात्रा वृद्धि के कारण प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने हिंदुस्तान जिंक के नतीजों को अनुमान से बेहतर बताया है।
दूसरी तरफ बीएसई में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 220.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 216.50 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 212.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 10 बजे यह 5.20 रुपये या 2.36% की कमजोरी के साथ 215.35 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 90,992.24 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 291.80 रुपये और निचला स्तर 193.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!