शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) खरीदेगी 300 और नये विमान

खबरों के अनुसार प्रमुख विमानन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) ने 300 अतिरिक्त विमानों की खरीदारी का ऑर्डर दिया है।

यह कंपनी का आज तक का सबसे बड़ा विमान खरीदारी ऑर्डर है। 33 अरब डॉलर के नये विमानों की खरीद से कंपनी की योजना अपने पुराने विमानों को बदलने और लंदन तथा टोक्यो जैसे लंबी दूरी के गंतव्यों के लिए नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित करने की है।
इंटरग्लोब एविएशन ने जिन विमानों के लिए ऑर्डर दिया है, उनमें ए320नियो, ए321नियो और ए321एक्सएलआर (एक्स्ट्रा लॉन्ग रेंज) शामिल हैं। इस खबर से कंपनी के शेयर को काफी सहारा मिलता दिख रहा है।
बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 1,410.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 1,454.00 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 1,519.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 105.70 रुपये या 7.49% की वृद्धि के साथ 1,516.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 58,288.97 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,911.00 रुपये और निचला स्तर 870.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!