शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार द्वारा हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से बीईएमएल (BEML) में तेजी

सरकारी रेल कोच निर्माता कंपनी बीईएमएल (BEML) ने आज अपने पिछले 52 हफ्तों का शिखर छू लिया।

कंपनी के शेयर में 6.5% से ज्यादा की तेजी है। दरअसल खबर है कि सरकार ने बीईएमएल में हिस्सेदारी बेचने की प्रकिया शुरू की है। इस समय सरकार की बीईएमएल में 54.03% हिस्सेदारी है। खबर के मुताबिक प्रबंधन नियंत्रण रखते हुए सरकार जल्द ही 26% हिस्सेदारी बेचने के लिए आवेदन माँग सकती है। इस मामले में सरकारी अधिकारियों ने मुलाकात की है।
इससे पहले सरकार द्वारा भारत पेट्रोलियम और शिपिंग कॉर्पोरेशन में हिस्सेदारी बेचने की खबरें आयी हैं।
उधर बीएसई में बीईएमएल का शेयर 1,008.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 1,099.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,108.20 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 67.40 रुपये या 6.68% की वृद्धि के साथ 1,076.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 4,489.28 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 556.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख