शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोरी के साथ बंद हुआ आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर

बाजार में तेजी के बावजूद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर में 1% से ज्यादा कमजोरी दर्ज की गयी।

बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक का शेयर बीएसई में 477.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह हरे निशान में 479.00 रुपये पर खुला। बैंक का शेयर शुरू में ही लाल निशान में पहुँचने के बाद अंत तक हरे निशान में नहीं आ सका।
अंत में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 6.50 रुपये या 1.36% की कमजोरी के साथ 471.05 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,04,317.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 481.95 रुपये और निचला स्तर 335.00 रुपये रहा है।
बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक ने आज 90,000 से अधिक शेयर आवंटित किये। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 92,437 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे पहले 25 अक्टूबर को बैंक ने 2 रुपये प्रति वाले ही 1,07,063 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया था।
गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक की यूके और कनाडा में सहायक कंपनियाँ हैं। वहीं इसकी शाखाएँ अमेरिका, सिंगापुर, बहरेन, हॉन्ग-कॉन्ग, श्रीलंका, कतर, ओमान, दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर, चीन और दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!