शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने सेंट्रल अमेरिका में विस्तार के लिए कैडिसा से मिलाया हाथ

प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने ग्वाटेमाला और अल साल्वाडोर के सबसे बड़े व्यापार समूहों में से एक कैडिसा (Cadisa) के साथ साझेदारी की है।

साझेदारी के तहत कैडिसा टीवीएस मोटर के लिए 15 फ्लैगशिप आउटलेट खोलेगी। साथ ही टीवीएस मोटर ग्वाटेमाला में 17 मल्टी-ब्रांड आउटलेट और 150 से अधिक खुदरा स्टोर शुरू कर सकेगी। पूरी सेवा और अतिरिक्त सहायता सुनिश्चित करने के लिए कंपनी 25 से अधिक सेवा आउटलेट का संचालन करेगी।
उधर बीएसई में टीवीएस का शेयर 494.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में वृद्धि के साथ 502.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 503.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.80 रुपये या 0.16% की बढ़ोतरी के साथ 495.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,552.44 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 594.00 रुपये और निचला स्तर 340.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख