शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 27% से ज्यादा की धमाकेदार उछाल

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 27% से ज्यादा की धमाकेदार उछाल तेजी देखने को मिल रही है।

अभी तक के सत्र में यह 39% तक ऊपर गया है। दरअसल बैंक को एक वैश्विक निवेशक से नये इक्विटी शेयर जारी करके 1.2 अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव मिला है, जिसके लिए बोर्ड, शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी जरूरी होगी। मगर यस बैंक अन्य वैश्विक और घरेलू निवेशकों के साथ भी बातचीत जारी रखे हुए है।
इससे पहले यस बैंक ने जानकारी दी थी कि कई घरेलू और विदेशी निवेशकों ने बैंक में पूँजी निवेश में रुचि दिखायी है। गौरतलब है कि पूँजी निवेश के माध्यम से बैंक में बहुमत हिस्सेदारी की बिक्री के लिए आरबीआई (RBI) से मंजूरी की आवश्यकता होती है।
दूसरी ओर बीएसई में यस बैंक का शेयर 56.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह लगभग सपाट 56.20 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 76.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 3 बजे बैंक के शेयरों में 15.50 रुपये या 27.29% की मजबूती के साथ 72.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,528.16 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का शिखर 285.90 रुपये और न्यूनतम भाव 29.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!