शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) ने करुर वैश्य बैंक से की साझेदारी

निजी क्षेत्र की प्रमुख गैर-जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) ने करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) के साथ करार किया है।

साझेदारी के जरिये देश भर में करुर वैश्य बैंक के उपभोक्ता आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के पोर्टफोलिओ तक आसानी से पहुँच सकेंगे। उपभोक्ताओं के लिए बीमा सुविधा अधिक सुलभ हो जायेगी। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का लक्ष्य देश में करुर वैश्य बैंक की 779 शाखाओं में मौजूद 80 लाख उपभोक्ताओं को बीमा समाधान प्रदान करना है।
दूसरी ओर बीएसई में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का शेयर 1,370.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह हल्की गिरावट के साथ 1,367.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,331.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
अंत में यह 36.10 रुपये या 2.63% की कमजोरी के साथ 1,334.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 60,634.59 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का शिखर 1,400.00 रुपये और न्यूनतम भाव 787.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!