शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाहन बिक्री घटने से दबाव में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर

प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर आज दबाव में है।

बता दें कि अक्टूबर में अशोक लेलैंड की मासिक वाहन बिक्री में लगातार छठे महीने गिरावट आयी। साल दर साल आधार पर मई से हर महीने में कंपनी की बिक्री घटी है।
अक्टूबर 2018 की तुलना में अगस्त 2019 में अशोक लेलैंड की वाहन बिक्री में 35% घट गयी। पिछले साल अक्टूबर में 15,149 वाहनों के मुकाबले इस साल कंपनी 9,857 वाहन बेच सकी। इनमें कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 5,352 इकाई के मुकाबले 12% की गिरावट के साथ 4,731 इकाई रह गयी, जबकि मध्य एवं अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 9,797 इकाई से 48% की गिरावट के साथ 5,126 इकाई रह गयी।
इस बीच बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 76.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 76.25 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 75.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 0.85 रुपये या 1.11% की कमजोरी के साथ 75.85 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,265.97 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 122.95 रुपये और निचला स्तर 56.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख