शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) : अक्टूबर में उत्पादन और बिक्री घटी

साल दर साल आधार पर अक्टूबर 2019 में सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) का मासिक उत्पादन 20.9% की गिरावट के साथ 3.935 करोड़ टन रहा।

2018 की समान अवधि में कंपनी ने 4.978 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था। इस दौरान कोल इंडिया की कुल बिक्री 4.996 करोड़ टन से 18.9% की गिरावट के साथ 4.05 करोड़ टन रह गयी।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देखें तो कंपनी का उत्पादन 30.624 करोड़ टन से 8.5% गिर कर 28.036 करोड़ टन और कुल व्यापार 34.076 करोड़ टन से 7.2% घट कर 31.626 करोड़ टन रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 207.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली वृद्धि के साथ 208.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 10 बजे कोल इंडिया के शेयरों में 1.95 रुपये या 0.94% की बढ़ोतरी के साथ 209.25 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,29,890.04 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 271.70 रुपये और निचला स्तर 177.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!