शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयर ने अपने पिछले 52 हफ्तों का शिखर छू लिया।

02 नवंबर को मनप्पुरम फाइनेंस के निदेशक मंडल की वित्तीय संसाधन और प्रबंधन समिति की बैठक होने जा रही है। बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 2,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने पर विचार किया जायेगा, जिससे मनप्पुरम फाइनेंस 200 करोड़ रुपये जुटायेगी।
बीएसई में मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर 172.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 172.05 रुपये पर खुल कर 173.85 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा है। करीब 10.40 बजे कंपनी के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.12% की वृद्धि के साथ 172.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 14,558.77 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 77.50 रुपये रहा है।
1949 में स्थापित की गयी मनप्पुरम फाइनेंस की देश के 25 राज्यों में 4,190 से अधिक शाखाएँ हैं, जबकि इसके कर्मचारियों की संख्या 1.90 लाख से ज्यादा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख