शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयर में 5.5% से ज्यादा तेजी

पवन ऊर्जा सेवा प्रदाता आयनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयर में 5.5% से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी को रिन्यू पावर (ReNew Power) से 38 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है। आयनॉक्स विंड को गुजरात के अंजार में 38 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना की स्थापना करनी है, जिसे जनवी 2020 तक शुरू किया जाना है।
इसके लिए आयनॉक्स विंड की 92 मीटर की ऊँचाई वाली अत्याधुनिक 2 मेगावाट 113 मीटर रोटर व्यास टरबाइन की 19 इकाइयों की आपूर्ति की जायेगी।
इसी ठेके की खबर से आयनॉक्स विंड के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी का शेयर 34.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 36.00 रुपये पर खुल कर 36.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 2.00 रुपये या 5.78% की वृद्धि के साथ 36.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 812.22 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 95.00 और निचला स्तर 30.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख