शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक ने पेश किये खास ऑफर

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर पेश किये हैं।

बैंक अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर अमृतसर में यात्रा, रहने, खाने और खरीदारी पर 55% तक की छूट दे रहा है। ग्राहकों को एनआरआई और बचत खाता खोलने पर विशेष लाभ मिलेंगे। इसके अलावा घर, ऑटो, दोपहिया और व्यक्तिगत जैसे विभिन्न ऋण लेने पर भी ग्राहक कई ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। ये ऑफर अमृतर में पूरे नवंबर के लिए मान्य रहेंगे।
आईसीआईसीआई बैंक अमृतसर, पठानकोट और गुरदासपुर के 200 से अधिक होटलों पर मेकमाइट्रिप (MakeMyTrip) पर 55% छूट, स्थानीय यात्रा के लिए कैब बुकिंग पर 550 रुपये तक 55% कैशबैक तथा 550 रुपये तक की अधिकतम छूट के साथ 100 से अधिक रेस्तरां में खाने और 100 से अधिक शॉपिंग आउटलेट में 55% तक की छूट देकर दुनिया भर से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के अनुभव को शानदार बनाने जा रहा है।
साथ ही बैंक ने एनआरआई प्रीमिया अकाउंट, द वन सेविंग अकाउंट, द एडवांटेज वुमन सेविंग्स अकाउंट और द सीनियर्स क्लब सेविंग अकाउंट जैसे एनआरआई तथा बचत गोल्ड प्लस खाताधारकों के लिए डेबिट कार्ड का विशेष संस्करण पेश किया है। ग्राहकों को बैंक की पंजाब और चंडीगढ़ में मौजूद किसी भी शाखा से विदेशी मुद्रा एक्सचेंज पर मौजूदा दर के मुकाबले अतिरिक्त 55.0 पैसे मिलेंगे।
इन सभी विशेष ऑफर के साथ ही आईसीआईसीआई बैंक शहर में आने वाले तीर्थयात्रियों को पानी, गीले तौलिये और जलपान के लिए मोबाइल एटीएम और शामियाने भी लगायेगा। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!