शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल (GAIL) : जमशेदपुर सिटी गैस वितरण परियोजना का शुभारंभ

सरकारी प्राकृतिक गैस कंपनी गेल (GAIL) की जमशेदपुर सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना का शुभारंभ हो गया है।

परियोजना का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। गेल की जमशेदपुर में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति और कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) स्टेशन का उद्घाटन किया गया है।
कार्यक्रम में पुरुलिया से जमशेदपुर तक 125 किमी लंबी स्पर पाइपलाइन बिछाने का काम भी शुरू किया गया। इससे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिराइकेला- खरसावां भौगोलिक क्षेत्रों में सीजीडी नेटवर्क का विस्तार होगा।
दूसरी ओर बीएसई में गेल का शेयर 135.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 137.25 रुपये पर खुल कर 139.70 रुपये के शिखर तक चढ़ा है।
करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयरों में 2.00 रुपये या 1.48% की वृद्धि के साथ 137.20 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 61,879.15 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 190.98 और निचला स्तर 119.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!