शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने बढ़ायी एमसीएलआर, शेयर मजबूत

एमसीएलआर (MCLR) बढ़ाने से करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) के शेयर में 1% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

बैंक ने अपनी एक महीने के लिए मौजूदा एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। एक महीने के लिए बैंक की एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) 8.35% के मुकाबले अब 8.45% होगी।
हालाँकि करुर वैश्य बैंक ने एक दिन के लिए 8.35%, तीन महीनों के लिए 8.60%, 6 महीनों के लिए 9.15% और एक साल के लिए 9.45% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है। बैंक की संशोधित एमसीएलआर 07 नवंबर से प्रभाव में आयेगी।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में करुर वैश्य बैंक का शेयर 56.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 58.95 रुपये पर खुला, जो अभी तक के सत्र में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है।
करीब 11.50 बजे बैंक का शेयर 0.70 या 1.23% की बढ़ोतरी के साथ 57.55 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 4,595.99 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 95.00 रुपये और निचला स्तर 51.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख