शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडिगो (Indigo) ने कतर एयरवेज (Qatar Airways) के साथ किया एकतरफा कोडशेयर करार

प्रमुख घरेलू एयरलाइन इंडिगो (Indigo) ने कतर एयरवेज (Qatar Airways) के साथ एकतरफा कोडशेयर करार किया है।

करार के जरिये कटर एयरवेज को तेजी से बढ़ते बाजार में पैर पसारने का मौका मिलेगा। इंडिगो और कतर एयरवेज के बीच हुए कोडशेयर समझौते के तहत कतर एयरवेज इंडिगो की दोहा और दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के बीच उड़ानों में अपने कोड रख सकेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि कोड-शेयरिंग से एक एयरलाइन अपने यात्री के लिए अपने साझेदार की फ्लाइट में सीट बुक कर सकती है। इससे वह अपने यात्रियों को उन गंतव्यों के लिए भी सेवाएँ देने में सक्षम होती है, जहाँ उसकी कोई मौजूदगी नहीं है।
उधर बीएसई में इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 1,468.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ 1,475.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 1,496.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 2.10 बजे भी कंपनी के शेयरों में 8.35 रुपये या 0.57% की मजबूती के साथ 1,476.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 56,748.42 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,911.00 और निचला स्तर 940.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!